मध्य प्रदेश

MP में बदला मौसम का मिजाज! एक्टिव हुआ नया वेदर सिस्टम, तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठंड

MP Weather: एमपी में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. इसके चलते प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने के आसार हैं.

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बीते कुछ समय से मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पहले तूफान फेंगल (Cyclone Fengal) ने तापमान में बढ़ोतरी कर लोगों को ठंठ से राहत दिलाई। तो वहीं, अब तूफान फेंगल का असर खत्म होते ही नया वेदर सिस्टम एक्टिव हो गया है। इसके चलते प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 7 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत पहुंचेगा, जिसके प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी एवं बारिश होने की संभावना है। हालांकि, इसके असर से मध्य प्रदेश के भी कुछ जिलों में बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

एमपी के इन जिलों में बदलेगा मौसम-

फिलहाल, नया वेदर सिस्टम उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम और पूर्व-मध्य अरब सागर में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में मौजूद है। इससे हवाओं का रुख उत्तर-पूर्व की तरफ बना हुआ है। जिसके चलते एमपी के तापमान में भी उतार-चढ़ाव लगातार जारी है।

नए वेदर सिस्टम के एक्टिव होने से आज प्रदेश के कुछ जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में बारिश होने के आसार हैं। हालांकि, यहां पर बीते दिनों तापमान में थोड़ा इजाफा हुआ है। जिसके चलते लोगों को कड़कड़ाती ठंड से राहत मिली है।

जानिए, कैसा है मौसम का हाल?

मौसम विभाग के मुताबिक, फेंगल तूफान का असर तो प्रदेश से लगभग खत्म हो गया। लेकिन, इस तूफान के असर से कई शहरों के तापमान में इजाफा हुआ है। अगले 24 घंटे तक प्रदेश के तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

वहीं, नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने से एमपी में उत्तरी हवाओं की रफ्तार बढ़ी है। ये हवाएं पश्चिम-उत्तर भारत में 12.6 किमी की ऊंचाई पर 240 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही हैं। आगामी दिनों में जैसे-जैसे हवाओं की ऊंचाई कम होती जाएगी, वैसे-वैसे तापमान में गिरावट दर्ज होगी। जिसके चलते प्रदेश में कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी।

कब शुरू होगी कड़ाके की ठंड?

एमपी में आज से मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलना शुरू हो जाएगा। हालांकि, अभी से ही ग्वालियर चंबल में ठंड का असर देखने को मिल रहा है। सर्द हवाओं की वजह से इन दोनों ही संभाग में रात के तापमान में गिरावट आई है, जिसके चलते यहां ठंड पड़ने लगी है। वहीं, आज रात से भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। जिसके साथ ही इन हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button