स्पोर्ट्स

T20 World Cup 2026 में न्यूजीलैंड को हराकर भारत बना वर्ल्ड चैंपियन, अहमदाबाद में रचा इतिहास

T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार जीत का खिताब अपने नाम कर लिया हैं. इस जीत के साथ टीम इंडिया को करीब 27.5 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली.

T20 World Cup 2026: भारत ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का ख़िताब आपने नाम कर लिया है. कल यानी रविवार को अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर इतिहास रच दिया. इस जीत के साथ ही भारत ऐसा पहला देश बन गया है, जिसने टी 20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को डिफेंड किया है. इस फाइनल मैच में भारत ने पहले खेलते हुए 255 रन बनाए थे, जिसके जवाब में सामने वाली टीम मात्र 159 रन ही बना सकी.

भारतीय खिलाड़ियों ने रचा इतिहास

ये बात अलग है कि वेस्टइंडीज और इंग्लैंड भी 2-2 बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बने हैं, लेकिन कल की इस शानदार जीत के बाद टी 20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को 3 बार जीतने वाला भारत पहला देश बन गया है. बता दें कि टीम इंडिया ने 2007, 2024 और अब 2026 में टी20 वर्ल्ड चैंपियन का खिताब जीता है. इससे पहले कोई भी टीम लगातार 2 बार टी 20 फॉर्मेट का वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई थी. इस उपलब्धि को प्राप्त करने वाला भी पहला देश भारत बन गया है.

96 रनों की शानदार जीत

भारतीय टीम टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करने आई तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाकर कमाल का रिकॉर्ड बना दिया. नतीजा ये रहा कि यह टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर रहा. जिसके चलते ही 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई न्यूजीलैंड की टीम शुरू से ही जीत की रेस में नज़र नहीं आ पाई.

उनका कोई भी बल्लेबाज प्रभावशाली पारी नहीं खेल पाया. भारत का लक बैटिंग और बॉलिंग दोनों जगह चला. सबसे ज्यादा विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिए, कुल 4 विकेट उठाये. वहीं, अक्षर पटेल ने 3 बल्लेबाजों को आउट किया. उनके अलावा हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा ने भी एक-एक विकेट उठा दिए.

भारत को कितनी मिली प्राइज मनी? जानिए

टी20 वर्ल्ड कप में बड़ी जीत के साथ टीम इंडिया को न सिर्फ ट्रॉफी मिली, बल्कि मोटी प्राइज मनी भी हासिल हुई है. भारतीय टीम को करीब 27.5 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली. यह राशि भारतीय क्रिकेट बोर्ड के माध्यम से खिलाड़ियों के बीच बोनस, मैच फीस और अन्य इनाम के रूप में बांटी जाती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button