
Harda News Today: हरदा जिले में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में काफ़ी नाराजगी देखने को मिल रही हैं. हरदा शहर की बंगाली कॉलोनी में गुरुवार 03 सितंबर को स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे कर्मचारियों को स्थानीय रहवासियों का भारी विरोध झेलने के बाद बिना मीटर लगाये ही वापस लौटना पड़ा.
स्थानीय रहवासियों ने किया जमकर विरोध:
दरअसल, हरदा की बंगाली कॉलोनी में गुरुवार को स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली कंपनी की टीम और ठेकेदार के कर्मचारियों का रहवासियों ने जमकर विरोध किया. लोगों ने स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल बढ़ने की आशंका जताते हुए नए मीटर लगाने से मना कर दिया और कर्मचारियों से बहस शुरू कर दी.
देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए. हालांकि, बिजली कंपनी के अधिकारियों ने लोगों को समझाइश देते हुए बिल में कोई खास अंतर नहीं आने की बात भी बताई. जिसे लोगों ने तुरंत ही ख़ारिज कर दिया और काफी देर चले विरोध के बाद टीम बिना स्मार्ट मीटर लगाए ही लौट गई.



