हरदाहरदा जिला

हरदा जिले में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ा एक्शन! 296 प्रकरणों में 51 लाख रुपये की बिलिंग, वसूली शुरू

इस चेकिंग अभियान के दौरान करीब 296 प्रकरण बिजली चोरी एवं अनधिकृत विद्युत उपयोग के सामने आए हैं. जिनमें विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 126 व 135 के तहत कार्रवाई करते हुए लगभग 51 लाख रुपये की बिलिंग की गई.

Harda News Today: हरदा जिले में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, हरदा वृत्त द्वारा बिजली चोरी एवं अनधिकृत विद्युत उपयोग के विरुद्ध 2 और 3 सितंबर को अलग-अलग जगहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. जिसमें महाप्रबंधक सुरेश कुमार के निर्देशन में गठित 23 दलों ने जिले के विभिन्न वितरण केंद्रों व कई क्षेत्रों में जांच की हैं.

296 प्रकरणों में 51 लाख रुपये की बिलिंग, वसूली शुरू

इस अभियान के दौरान करीब 296 प्रकरण बिजली चोरी एवं अनधिकृत विद्युत उपयोग के सामने आए हैं. जिनमें विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 126 व 135 के तहत कार्रवाई करते हुए लगभग 51 लाख रुपये की बिलिंग की गई. अब सभी प्रकरणों में नोटिस जारी कर नियमानुसार वसूली की कार्रवाई की जाएगी.

कंपनी प्रबंधन ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजली चोरी के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा. उपभोक्ताओं से अपील है कि वैध कनेक्शन का ही उपयोग करें. कंपनी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि बिजली चोरी से न केवल विभाग को आर्थिक क्षति होती है, बल्कि ईमानदार उपभोक्ताओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button